भूमाफिया, अधिकारियों और भ्रष्ट नेताओं के गठबंधन के खिलाफ सीपीएम ने किया विधानसभा कूच
उत्तराखंड में भूमाफिया, अधिकारियों और भ्रष्ट नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए माकपा कार्यकर्ताओं ने रैली के साथ विधानसभा कूच किया। विधानसभा से कुछ पहले उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान जोरदार प्रदर्शन किया गया। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें राज्य के आंदोलनकारियों की चिह्नीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं एवं विकासनगर तहसील प्रशासन की मिलीभगति के चलते देहरादून में सभावाला सहित कई गांवों में ग्राम समाज की भूमि खुर्दबुर्द की जा रही है। आरोप लगाया कि हाईवे या सड़क निर्माण के नाम पर कई किसानों की जमीन तो ली गई, लेकिन प्रभावितों को समुचित मुआवजा नहीं दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के कार्यकर्ता धर्मपुर क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में विधानसभा के सामने पहुंचे। इस अवसर पर पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग -72 किलोमीटर 104से 149 निर्माधीन पांवटा -बल्लपुर अधिगृहित भूमि पर मुआवजा वितरण में धाधली के चलते प्रभावित काश्तकारों में भारी रोष व्याप्त है। काश्तकारों को तहसील विकासनगर, भूमि आधिपत्य अधिकारी एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिये विवश होना पड़ रहा है। पार्टी ने कहा कि मुआवजा वितरण में क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया के इशारों पर तहसील प्रशासन काश्तकारों के मुआवजे मामलों में आपत्तियां लगाकर उन्हें अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्षो से सभावाला ग्राम पंचायत की खाता खतौनी अपडेट जान बूझकर नहीं की गई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अविलम्ब भूमाफियाओं की ओर से की गई गड़बड़ी की जांच तथा मुआवजा वितरण में की गई गड़बड़ी की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर उत्तराखंड आन्दोलन के छूटे हुऐ आन्दोलनकारियों के चिन्ह्नीकरण की मांग भी की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर आयोजित सभा को पार्टी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सजवाण, जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, पछवादून सचिव कमरूद्दीन, महानगर सचिव अनन्त आकाश, पार्टी नेता इन्दु नौडियाल, शिवप्रसाद देवली, लेखराज, किशन गुनियाल आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में भगवन्त पयाल, नुरैशा अंसारी, रविन्द्र नौडियाल, अमर बहादुर शाही, अर्जुन रावत, मामचन्द, विनोद कुमार, विजय भट्ट, ब्रह्मानन्द कोठारी, बिन्दा मिश्रा, कुसुम नौडियाल, रोशन मौर्य, अंजली सेमवाल, इस्लाम, छत्रपाल, सलीम, कुन्दन, गुमान, नबाब अली, शब्बीर, मेहमूद, इसरत, अय्यूब, फूल मोहम्मद, मुबा वेगम, गुलनाज, शमीम, विशाल चौहान, रामफल, जगदीश, बलबीर, दीपक गुप्ता, सईद, हलीमा, फुरकान, राशिद, विमला शबनम, सीमा, सुनीता, चन्दा, गौरादेवी, सतेश्वरी, राजेश्वरी, दीपा, किरण रजनी, संगीता, अनिता रावत, दलबीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


