उत्तराखंड में फिलहाल साफ रहेगा मौसम, सुबह और शाम रहेगी सर्दी
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में दिन में धूप खिलने से राहत रहेगी। सुबह, शाम और रात को ज्यादा सर्दी महसूस होगी। फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक तापमान में एक डिग्री का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
देहरादून में गुरुवार 24 नवंबर की दोपहर करीब ढाई बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इससे और अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान में एकि डिक्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ सकता है। इसके बाद 26 नवंबर को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके बाद 27 नवंबर से लेकर एक दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री तक पहुंचेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से गिरकर 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, आज देहरादून में कहीं कहीं बादल छा सकते हैं। इसके बाद 26 व 27 नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल नजर आ सकते हैं।



