Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

चमोली जिले में नदी में डूबने से चार किशोर की मौत, शुक्रवार से थे लापता, शनिवार को किए शव बरामद

उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल विकासखंड में केल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना से इलाके में मातम पसर गया। ये सभी चारों युवक शुक्रवार को खेल नदी में नहाने गए थे।  देर सांय तक घर नहीं लौटे थे। चारों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। मौके पर पहुंचे थराली उपजिलाधिकारी, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने चारों शवों को नदी से निकाल लिया। शवों के मिलते ही किशोरों के घरों में कोहराम मच गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह हादसा ‌विकासखंड देवाल मुख्यालय से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में हुआ। मरने वाले किशोर 15 से 17 आयु वर्ग के हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को निकाल लिया गया है। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक की लहार छा गयी हैं। शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में उतराते हुए दिख रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए। मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है। सूचना के बाद भी पुलिस एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ समय पर नहीं पहुंची। देवाल चौकी से पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तब तक लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाल लिया था। चारों किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक के छात्र हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।