Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

फैंसी ड्रैस में गार्गी, जरीयाब एवं ऋतुपर्णा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ, पत्रकार किशोर जोशी, नवीन जोशी और कंचन वर्मा सम्मानित

बाल दिवस की अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की पहल एवं नैनीताल बैंक के सहयोग से सीआरएसटी इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वर्गीय सुषमा शाह स्मृति फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि के रूप मे नैनिताल बैंक के प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल एवं निर्णायक मंडल के रूप में प्रभात गंगोला तथा आशा शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन वर्गों में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के सात से 10 वर्ष आयु वर्ग में सेंट मेरी की रितुपर्णा ने प्रथम, सियोना सानवी पांडे ने द्वितीय एवं अवर्णिका जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच से छह वर्ष आयु वर्ग में होली अकैडमी की जरियाब ने प्रथम, मराठी ने द्वितीय एवं मान्या शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस के सबसे रोचक एवं सबसे छोटे बच्चों की तीन से चार आयु वर्ग में होली अकैडमी की गार्गी शर्मा ने प्रथम, अवयांश गंगोला ने द्वितीय एवं आईजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपनी लेखनी से सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता देने के लिए दैनिक जागरण के किशोर जोशी, राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार डॉ. नवीन जोशी, एवं आवाज इंडिया की कंचन वर्मा को अतिथियों एवं क्लब के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में लेक सिटी क्लब की अध्यक्ष रानी साह, सचिव दीपिका बिनवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक के रूप मे कविता त्रिपाठी, सह संयोजक दीपा पांडे एवं दीपा रोतेला द्वारा योगदान दिया गया। आयोजन में क्लब के सदस्यों रमा भट्ट, लीला राज, आशा पांडे, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंढीयाल, कंचन जोशी, मधुमिता, अमिता शाह, रेखा पंत आदि का योगदान सराहनीय रहा, संचालन क्लब की सदस्य मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।