उत्तराखंड राज्य को मिले विशेष श्रेणी का दर्जाः यूकेडी
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री विजय कुमार बौड़ाई ने कहा कि केन्द्र सरकार को उत्तराखंड राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नौ नवंबर 2022 को उत्तराखंड राज्य का निर्माण हए 22 वर्ष पूरे होने को हैं। उत्तराखंड के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। बड़े लम्बे संघर्ष एवं बलिदान के बाद यह राज्य प्राप्त हुआ। राज्य प्राप्ति के उपरांत यंहा की जनता को अपेक्षा थी कि विषम परिस्थितियों के अनुसार नीतियां बनेंगी, लेकिन राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के सारे स्वप्न धरे रह गए। ऐसे में केंद्र सरकार को विकास के लिए उत्तराखंड को विशेष श्रेणी का दर्जा देना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उन्होंने कहा कि आज तक एक स्थायी राजधानी नही बन पायी। सरकारों के तमाम दावों के बाबजूद शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति और बदतर हो गई है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। कृषि एवं उद्यान जैसे विषय गौण हो गए हैं। बौड़ाई ने कहा कि उत्तराखंड हर वर्ष हजारों करोड़ की पर्यवारिणीय सेवा प्रदान करता है, लेकिन एवज में राज्य को कुछ नही मिलता है। कई वर्षों से ग्रीन बोनस की केंद्र से मांग की जाती रही है, लेकिन अभी तक ग्रीन बोनस भी न मिल सका। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उक्रांद नेता विजय बौड़ाई ने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत प्रदेश होने, अत्यधिक पिछड़ा क्षेत्र होने,आदि अनेको प्रमुख कारण है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य को विशेष श्रेणी का राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। ताकि उत्तराखंड राज्य का चहुमुंखी विकास हो सके। विशेष श्रेणी दर्जा प्राप्त करने की उत्तराखंड सभी अहर्ता पूरी करता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


