Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन छोड़कर हिमाचल में विधानसभा चुनाव के प्रचार को पहुंच सकते हैं राहुल गांधी

एक तरफ हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है, लेकिन राहुल गांधी के प्रचार के दूरी पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मंगलवार को राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। सूत्रों ने कहा कि गांधी पहाड़ी राज्य में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन के लिए छोड़ेंगे। राहुल गांधी को गुजरात में भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान है। दोनों राज्यों में आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल तेलंगाना में थी और आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और अपने 61 वें दिन रात 9 बजे नांदेड़ जिले में पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही हिमाचल में बीजेपी के लिए प्रचार कर चुके हैं। राज्य के चुनावों और उप-चुनावों में हाल के दिनों में अपने प्रदर्शन को देखते हुए राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस को एक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हालांकि, भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर हिमाचल में अंदरूनी कलह को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगा रही हैं। हिमाचल में कांग्रेस ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पार्टी के राज्य पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि वे “सामूहिक नेतृत्व” के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।