Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

नवम्बर में होगा सचिवालय बैडमिंटन क्लब की अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन, ये होगी ईनाम की राशि

मंगलवार को सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी भवन में बैडमिंटन क्लब की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्लब की ओर से आगामी गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता दिनांक 26 नवंबर से 28 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में राज्य में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों एवं निगम, स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों की ओर से प्रतिभाग किया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता में टीम ईवेंट, युगल एवं एकल वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कुल 32 प्रतिभागी टीम का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया जाना है। प्रतियोगिता में विजेता, उप विजेता टीम को नकद ईनामी राशि एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर आयोजित की जायेगी। इसका लाईव प्रसारण पर यू-ट्यूब पर किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेण्टो एवं उपहार भी प्रदान किये जायेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्लब की ओर से इस वर्ष ईनामी राशि को बढ़ाये जाने का निर्णय भी लिया गया है। ईनामी राशि के तहत विजेता टीम इवेंट को 25,000 रुपये, की धनराशि दी जायेगी। इसी तहत उप विजेता टीम इवेंट को 20,000 रुपये, उप विजेता (द्वितीय) टीम इवेंट को 15,000 रुपये, ओपन सिंगल विजेता को 3,000 रुपये, ओपन सिंगल को उपविजेता को 2,000 रुपये, ओपन डबल विजेता को 4,000 रुपये, ओपन डबल उपविजेता को 3,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञातव्य है कि सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली यह एक प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता है, जो राजकीय सेवा में कार्यरत कार्मिकों के लिए आयोजित की जाती है। बैठक का संचालन क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष, महावीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव जेपी मैखुरी एवं संजय जोशी, अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के संयोजक एसएस सजवाण, प्रयास पत्रिका के प्रधान संपादक भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डेय, डॉ आशीष कुमार मिश्र उपस्थित थे।