Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

पीएम मोदी से उत्तराखंड की जनता पूछ रही सवाल, इन मुद्दों पर भी दे दो अपने रायः लालचंद शर्मा

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हर बार के दौरे से उत्तराखंड की जनता को आस रहताी है कि वह उत्तराखंड और देश के हित में कोई ऐसी घोषणा करेंगे, जिससे समस्याएं दूर होंगी। इस बार भी हम पीएम मोदी से इसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंकिता हत्याकांड पर दें जवाब
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में लोग आंदोलनरत हैं। इस हत्याकांड के पीछे एक वीआइपी का नाम भी सामने आ रहा है। पीएम मोदी से प्रदेश की जनता की मांग है कि उस वीआइपी के नाम को जनता के समक्ष लाया जाए और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की घोषणा करें। इसी तरह सरकारी विभागों में नौकरी घोटाले को लेकर बड़ी मछलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ड्रेस पर उठाए सवाल
लालचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रेस पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ में ज‍िस पोशाक को पहनकर पूजा करते नजर आए वह ह‍िमाचल के चंबा की मह‍िला द्वारा हाथों से तैयार की गई है। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की ड्रेस पहन सकता है, ये उसका अधिकार है, लेकिन पीएम मोदी की ड्रेस में स्वास्तिक का निशान पीठ पर बनाना, हमारे धार्मिक चिह्नों का मजाक है। हर शुभ कार्य में सबसे पहले स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है। इसे पीठ पर कोई नहीं बनाता। यदि अच्छा होता कि उनके कुर्ते में आगे की तरफ ये निशान होता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्यों गिर रहा है भारतीय रुपया
लालचंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता को बताना चाहिए कि आखिरकार भारतीय रुपया लगातार क्यों गिर रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कल रुपया 83.08 पर पहुंच गया था। यह अब तक का सबसे निचला स्तर है। गिरता रुपया हमारी इकॉनमी के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता हैं। पीएम मोदी को देश को बताना चाहिए कि आखिरकार वह देश की आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में क्या कदम उठा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्यों घट रहा है विदेशी मुद्रा भंडार
लालंचद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि हमारे देश में विदेशी मुद्रा भंडार लगातार क्यों कम हो रहा है। शुक्रवार को आरबीआई की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक 30 सितंबर को समाप्त होने वाले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 532.66 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जुलाई 2020 के बाद विदेशी मुद्रा भंडार सबसे न्यूनतम स्तर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वर्ष 2014 से लगातार क्यों बढ़ रही महंगाई
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भगवान के दर पर पहुंचे। उन्हें ये बताना चाहिए कि आखिर क्यों लगातार महंगाई देश में बढ़ रही है। वर्ष 2014 से पहले जहां रसोई गैस का सिलेंडर 410 रुपये का था, अब 1072 रुपये इसकी कीमत है। इसी तरह पेट्रोल 71 रुपये से बढ़कर 98 रुपये, डीजल 57 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति लीटर है। रसोई में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं। खाद्य तेल भी सौ रुपये से बढ़कर दौ सौ रुपये पहुंच गया है। मसाले, दाल, आटा, दूध, चावल, सब्जी की कीमतों में आग लगी है। गरीब को चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब केंद्र सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। देश में बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। भूखमरी में देश की स्थिति पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी बदतर हो गई है और 121 देशों में भारत का नंबर 107वां है।