Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में भी मामूली बढ़ोत्तरी

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी इसी तरह की स्थिति है। गुरुवार 20 अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2128 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 20 लोगों की मौत दर्ज की गई। इनमें 13 पुरानी मौतों को जोड़ा गया है। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 528943 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2579 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से कुल 44082064 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 25510 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 490711 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2194634236 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 19 अक्टूबर को कोरोना के 1940 नए संक्रमित और 10 मौत, मंगलवार 18 अक्टूबर को कोरोना के 1537 नए संक्रमित और आठ लोगों की मौत, सोमवार 17 अक्टूबर को कोरोना के 2056 नए संक्रमित और 10 मौत, रविवार 16 अक्टूबर को कोरोना के 2385 नए संक्रमित और 21 मौत, शनिवार 15 अक्टूबर को कोरोना के 2421 नए संक्रमित और 17 लोगों की मौत, शुक्रवार 14 अक्टूबर को कोरोना के 2675 नए संक्रमित और 10 लोगो की मौत, गुरुवार 13 अक्टूबर को कोरोना के 2780 नए संक्रमित और 12 लोगों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 23वें दिन भी नहीं हुई किसी की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, 23वें दिन भी किसी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। बुधवार 19 अक्टूबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 18 अक्टूबर को सात नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 535 केंद्रों में 5743 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.10.19 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104270 हो गई है। इनमें से 100091 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 58 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.00 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *