Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम के सख्त निर्देश के बाद डीजीपी ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई कतिपय घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है। सीएम के निर्देश के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने भी संबंधित जिला और थाना पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे के लिए 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *