Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

विजिलेंस की टीम ने मंडी समिति के प्रभारी सचिव को एक लाख बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

उत्तराखंड में सतर्कता विभाग हल्द्वानी की टीम ने उधमसिंह नगर जिले में काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव पूरन सैनी को 120000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सतर्कता विभाग में शिकायत की गई कि मंडी समिति के प्रभारी सचिव पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60,000 रुपये की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया गया। इसके अंतर्गत उन्हें मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कोई भी व्यक्ति यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में ईमानदार शासन व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।