ऋषभ पंत के पीछे उर्वशी भी पहुंच गई आस्ट्रेलिया, इंस्टा में डाली पोस्ट, लिखा-अपने प्यार को फॉलो करते हुए
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया में विवाद के बाद फिर लगने लगा कि सबकुछ सामान्य होने जा रहा है। ऋषभ पंत के जन्मदिन पर उर्वशी ने सोशल मीडिया में फ्लाइंड किस की वीडियो डालने के साथ लिखा था कि हैप्पी बर्थडे। ऐसे में अब ऐसा लगता है कि अभी भी दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी पक रही है। कुछ टाइम तक दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग भी छिड़ी रही। इन सबके बीच उर्वशी रौतेला क्रिकेट ऋषभ पंत के पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
View this post on Instagram
दरअसल ऋषभ पंत 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में पसीना बहा रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है। इसके बाद उर्वशी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। उर्वशी ने इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अपने प्यार को फॉलो करते हुए, और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया है। जैसे ही उर्वशी ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का एलान किया, वैसे ही नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने उन्हें ऋषभ का पीछा करना बंद करने के लिए कहा। वहीं, अन्य यूजर ने कहा कि ये ऋषभ को छोड़ने वाली नहीं है। वहीं एक नेटिजन ने कमेंट किया कि आपने वास्तव में ऋषभ को ऑस्ट्रेलिया तक फॉलो किया है?



