Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 18, 2026

सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर कपाट आज होंगे बंद, ये है कार्यक्रम

उत्तराखंड में सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर 1:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हेमकुंड में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में वहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। कपाटबंदी के मौके पर तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए एसडीआरएफ, पुलिस व सेना पूरी तरह मुस्तैद हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 22 मई को खोले गए थे। आठ अक्‍टूबर तक एक लाख 89 हजार 352 तीर्थ यात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके थे। कपाटबंदी के मौके पर 1500 से अधिक तीर्थ यात्री घांघरिया पहुंच चुके हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्री तड़के चार बजे घांघरिया से सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उनकी मदद के लिए 418-स्वतंत्र ब्रिगेड के कैप्टन अनमोल प्रीत सिंह के नेतृत्व में सेना के 25 जवान भी साथ चलेंगे। कपाटबंदी के उत्सव में शामिल होने के लिए दिल्ली से जनक सिंह, करनाल से अमरीक सिंह व जालंधर से भगत सिंह के नेतृत्व में जत्थे आए हुए हैं। उत्सव को यादगार बनाने के लिए मोगा से पूर्व फौजियों का बैंड भी पहुंच चुका है। कपाटबंदी के दौरान निशान साहेब से जोड़े भी बदले जाने हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कपाटबंदी के कार्यक्रम
सुबह दस बजे से सुखमणि साहिब का पाठ शुरू होगा, इसके बाद 11:15 बजे सूबा सिंह की टीम सबद-कीर्तन प्रस्तुत करेगी। 12:45 बजे इस वर्ष की अंतिम अरदास होगी। दोपहर एक बजे गुरुग्रंथ साहिब का अंतिम हुक्मनामा लिया जाएगा। दोपहर 1:05 बजे पंज प्यारों की अगुआई में गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब में सुशोभित कर दरबार साहिब से सतखंड गर्भगृह में लाया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।