Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

नलों से पानी गायब हुआ तो सड़कों पर उतरे लोग, जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून जिले में कालिंदी कॉलोनी में कई दिनों से पेयजल की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल संस्थान पित्थुवाला के अभिशासी अभियंता के साथ ही जिलाधिकारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, कालिन्दी एन्कलेव कांवली गली नम्बर दो में काफी समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। गली के कई भवनों में तो जलसंस्थान कई महीनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इसकी कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कालोनीवासियों ने कालोनी में ही प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर जल संस्थान के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर लोगों ने कहा कि पहले पित्थुवाला डिवीजन के सभी अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायत पर त्वरित हस्तक्षेप करते थे, किन्तु गत दो सालों में ऐसा नहीं हो रहा है। जो कि खेदजनक है। इसके बाद क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया। साथ ही उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन करने वालों में पार्षद संजय सिंघल, कालोनी समिति के संरक्षक डा आर एन शर्मा, उपाध्यक्ष हर्षकुमार, सचिव अनन्त आकाश, आडिटर प्रवीण शर्मा, पूर्व संरक्षक पीके अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एम एन पराशर, वाई के त्यागी, धर्म सोनकर, प्रदीप गोयल, सुरजीत आहुजा, ब्रह्ममानन्द कोठारी, समीर कोठारी, सुरजीत आहुजा आदि शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *