Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

हिमाचल को अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान, पंजाब की डिप्टी सीएम मान भी रहे उपस्थित

हिमाचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि की गारंटी के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल जी की चौथी गारंटी दी गई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पालमपुर में हिमाचल की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी की घोषणा की। इस गारंटी के तहत हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल में 18 साल से ज्यादा उम्र ही हर महिला को सरकार द्वारा हर महीने 1-1 हजार रूपये की ‘महिला सम्मान राशि’ दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महिलाएं सशक्त होंगी, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा सकारात्मक असर
अरविंद केजरीवाल की ओर से हिमाचल की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चौथी गारंटी की घोषणा करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 18 साल से उपर की जो महिला चाहेगी, उस हर महिला को एक हजार रुपये हर महीना दिया जाएगा। ऐसी बहुत सारी बेटियों है जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही है, पढ़ाई के साथ-साथ कोई कोर्स करना चाहती है, किताबें खरीदना चाहती हैं। घर की आर्थिक तंगी की वजह से वो पैसे नहीं मांग पाती। इन बेटियों के हाथ में पैसा आएगा तो वह अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगी। ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं, जो महंगाई की वजह से अपना घर नहीं चला पा रही हैं। पति की सैलरी बढ़ती नहीं है, लेकिन खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। उनके हाथ में हजार रुपये आएगा तो उस पैसे से वो अपने बच्चे को दूध, फल खिला सकेंगी। बुजुर्ग माताओं के हाथ में जब पैसे आयेंगे तो उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों की ओर देखना नहीं पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टैक्स के पैसे खर्च करने के दो मॉडल
सिसोदिया ने कहा कि यह हिमाचल की महिलाओं के लिए सुकून की गारंटी है, लेकिन इस पर दूसरी पार्टियाँ सवाल उठाती है कि पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि जनता आज हर छोटी बड़ी चीज पर टैक्स देती है। उनके टैक्स के इस पैसों को खर्च करने का दो मॉडल है। पहली मॉडल अरविंद केजरीवाल का मॉडल है, जिसमें जनता के टैक्स के पैसों को जनता पर ही खर्च किया जाता है। अच्छे स्कूल बनाए जाते है, अस्पताल बनाए जाते है, महिलाओं को बस में फ्री सफ़र दिया जाता है। उन्हें 1-1 हजार रूपये की सम्मान राशि दी जाती है। फ्री बिजली दी जाती है। वही दूसरा मॉडल मोदी जी का है। इस मॉडल में दूध-दही जैसी चीजों पर भी जीएसटी लगाया जाता है, लोगों से टैक्स वसूला जाता है और उन पैसों का इस्तेमाल मोदी जी के दोस्तों के लाखों-करोडो के कर्ज माफ़ करने में किया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बार ‘आप’ को चुनकर भाजपा के गुरुर को तोड़ेगी हिमाचल की जनता
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज हिमाचल में आम आदमी पार्टी को हर तरफ जनता का प्यार और सम्मान मिल रहा है। कांग्रेस ख़त्म हो चुकी है और भाजपा से जनता परेशान है। अब हिमाचल की जनता के पास आम आदमी पार्टी के रूप में विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग अब बदलाव के लिए तैयार है और इस बार आम आदमी पार्टी को चुनकर हिमाचल की जनता भाजपा के गुरुर को तोड़ेगी। हिमाचल की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दे। हम हिमाचल के बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवायेंगे। हिमाचल के लोगों को शानदार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

नियत साफ हो तो जनता के पैसे जानता पर हो सकते हैं खर्च
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व हिमाचल के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार हर छोटी-बड़ी चीजों पर टैक्स लगा रही है, लेकिन आम जनता को सुविधाएँ देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। अपने बच्चों के लिए खजाने भरे हुए है, लेकिन आम जनता के लिए खाली हैं। उन्होंने कहा कि नियत साफ़ और मन में ईमानदारी हो तो यह खजाने भरे जा सकते हैं। हमने पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करके यह कर दिखाया है। जनता के टैक्स के पैसों को जनता पर ही खर्च किया है। इसका उदाहरण है कि अगले 2-3 दिनों में पंजाब में लोगों के बिजली के बिल आयेंगे। जहां 74 लाख में से 51 लाख उपभोक्ताओं का बिल जीरो आएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सबसे ज्यादा महंगाई की मार महिलाओं पर
भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण बहनों-माताओं का घर चलाना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता तो देश भी नहीं चल सकता और इस बार अपने हक़ पाने के लिए, हिमाचल में बदलाव लाने के लिए हिमाचल की बेटियाँ-बहने-माताएं आम आदमी पार्टी का साथ देंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी ने किए सैकड़ों वादे, कभी नहीं किया पूरा
इस मौके पर आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि हमेशा रिवायती पार्टियाँ हिमाचल की जनता को ठगती रही। अपने चुनावी घोषणाओं में सैकड़ों वादे किए, लेकिन कभी भी उन वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहला मौका है। जब कोई पार्टी वादे नहीं कर रही, बल्कि गारंटी दे रही है। यह केवल अरविंद केजरीवाल द्वारा ही संभव है। क्योंकि उन्होंने दिल्ली की जनता को जो गारंटी दी, उन्हें पूरा किया। अब पंजाब में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन व भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में इन गारंटियों को पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति भी रिवायती पार्टियाँ असंवेदनशील रही और न तो महिलाओं को सम्मान दे सकीं और न ही सुरक्षा। लोग अब आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे और हमारी पार्टी हिमाचल की महिलाओं को उनका अधिकार देगी।