Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 4, 2026

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस की सुगबुगाहट से आप में हड़कंप, अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को किया तलब

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को अब ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। इसकी सुगबुगाहट से आप सरकार में हड़कंप वाली स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप (AAP) के सभी विधायकों को गुरुवार को 11 बजे तलब किया है। पार्टी ने कहा है कि दिल्‍ली सरकार को बीजेपी गिराने का प्रयास कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें, आबकारी नीति को लेकर दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और अन्‍य ठिकानों पर छापेमारी के बाद बीजेपी और ‘आप’ के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि दिल्ली के विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई। भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर ‘शिंदे’ वाली कोशिश की, लेकिन कोशिश नाकाम हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को धमकाया और कहा कि 20 करोड़ रुपये का हमारा प्रस्ताव स्वीकार करो या फिर सिसोदिया की तरह सीबीआई के मामलों का सामना करो। बीजेपी ने 20-25 विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया है। वे दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में चिंतित हैं, वे देश को बेचना चाहते हैं। केजरीवाल देश को बचाना चाहते हैं। सावधान रहना, ये दिल्ली है, यहां AAP की सरकार है, बिकने वाली नहीं है।