Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

आपदा में रजनीति करना कांग्रेस की आदत मे शुमार: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आपदा के संबंध मे दिए बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस का आपदा मे राजनीति करना आदत मे शुमार हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि आपदा मे धामी सरकार सरकार पहले भी बेहतर प्रबंधन साबित कर चुकी है। एसडीआएफ, पुलिस सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी और कर्मी लोगों को राहत देने मे जुटे हुए है, लेकिन कांग्रेस राहत कार्यो मे सकारात्मक योगदान के बजाय उसमे कमिया तलाशने मे जुटी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भट्ट ने कहा कि इससे पहले भी कोरोना काल मे लोगों के सुख दुःख मे साथ देने के बजाय कांग्रेस धरना प्रदर्शन मे लगी रही, लेकिन उसे जनता की मदद रास नही आयी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे आयी सबसे बड़ी केदार नाथ आपदा के समय कांग्रेस ने कितनी गैर जिम्मेदार रवैया अपनाया यह दुनिया समझती है। विगत दिवस प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे आयी आपदा के समय के कुछ क्षणों में ही बचाव दल पीड़ितों के पास पहुच गया और लोगों को राहत देने के लिए सभी प्रयास किये गए और किए जा रहे है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य मंत्री व विधायक गण पूरे दिन और रात आपदा राहत कार्यों में जुटे रहे । मुख्यमंत्री ने स्वयं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस को आपदा मे अवसर तलाशने के बजाय लोगों के बीच राहत के लिए जुटना चाहिए और सकारात्मक नजरिया पेश करना चाहिए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।