Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

राहुल गांधी के साथ आजादी गौरव यात्रा में लिया भाग, फिर मिली अहम जिम्मेदारी, दो घंटे बाद ही गुलाम नबी आजाद ने दिया इस्तीफा

पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद राहुल गांधी के साथ आजादी गौरव यात्रा में शामिल हुए। वहीं, अगले दिन उन्होंने महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा दे दिया। ये इस्तीफा गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया है। मंगलवार को ही कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को यह जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन दो घंटे बार दी उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य रहे हैं। इन नयी नियुक्तियों के बाद यह माना जा रहा था कि कांग्रेस अलाकमान और आजाद के बीच रिश्ते बेहतर हुए हैं। आजाद ने 15 अगस्त को राहुल गांधी के साथ ”आजादी गौरव यात्रा ‘ में भी भाग लिया था, लेकिन इस बीच उनके इस्तीफे की खबर ने सबको चौका दिया है। हालांकि, गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के करीबी माने जाने वाले वकार रसूल वानी को मंगलवार को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 47 वर्षीय वानी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के साथ ही वरिष्ठ नेता 73 वर्षीय आजाद को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के लिये चुनाव अभियान समिति और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) समेत सात समितियों का भी गठन किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वेणुगोपाल ने कहा था कि सोनिया ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। आजाद के करीबी माने जाने वाले वानी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और बानिहाल से विधायक रह चुके हैं।