Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में भू माफियाओं पर कसेगा पुलिस का शिकंजा, डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड में सरकारी और निजी भूमि व भवनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ऐसे भूमाफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए समस्त जिला प्रभारियों को निर्देशित किया।

उत्तराखंड में सरकारी और निजी भूमि व भवनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ऐसे भूमाफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए समस्त जिला प्रभारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का अधिग्रहण किया जाए। इनकी हिस्ट्रीसीट खोली जाए और यदि ऐसे लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है तो उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डीजीपी ने चिह्नित भू-माफियाओं का थाना, जनपद तथा परिक्षेत्र स्तर पर रजिस्टर (डेटाबेस) तैयार कर उसे अध्यावधिक रखने एवं अन्य जनपदीय प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर इनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते को कहा है। साथ ही कहा कि ऐसी कार्रवाई की मासिक सूचना नियमित रूप से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि ऐसे भू-माफियाओं के विरूद्ध निजी सम्पत्ति के सम्बन्ध में जनता की ओर से की गयी शिकायत पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जाए। सरकारी एवं लावारिस भूमि, नदी, सार्वजनिक सड़क आदि पर कब्जे की स्थिति में सम्बन्धित विभाग को सूचित करने के साथ ही जनपदीय पुलिस प्रभारियों को जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर तत्काल प्रथम सूचना दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।