Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे से पहले सीएम ने 11 नेताओं को किया खुश, दायित्वों से नवाजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे से पहले 11 नेताओं को खुश करने की कौशिश की। इन्हें विभिन्न दायित्व से नवाजा गया। प्रयास रहा कि हर जिले से एक कार्यकर्ता को खुश किया जाए। इनमें से दो को कैबिनेट मंत्री स्तर और अन्य को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने जिन नेताओं को दायित्व के तोहफे से नवाजा उनमें बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा के पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया। दोनों को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया।
जिन कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया इनमें अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, संजय सहगल हरिद्वार को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, राजपाल सिंह रावत देहरादून उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद, गोविन्द पिल्खवाल, अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, जगवीर सिंह भण्डारी, उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड,
तरूण बंसल हल्द्वानी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद, संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, सुरेन्द्र मोघा, ऋषिकेश को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया। इनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल (अ.प्रा.) जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार मुख्यमंत्री, सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे। उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा।

नए घोषित दायित्वधारियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा के 11 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सरकार में दायित्व दिए जाने पर नए दायित्वधारियों को बधाई दी है और इसके लिए मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया है। भगत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दायित्वधारी सरकार में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से पूरा करेंगे और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में समर्थ होंगे। उन्होंने कहा कि दायित्व धारियों से यह भी अपेक्षा है कि वे सरकार की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।