Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

स्टेट फ्रंट लाइन वर्कर्स ने सौंपी धस्माना को 2200 कर्मियों की सूची, बहाली को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव

आज स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनधिमंडल ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन 2200 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची सौंपी, जिन्हें अब सेवा से निकाल दिया गया है।

कोविड की तीनों लहरों में राज्य सरकार के अस्पतालों, कोविड अस्पतालों व दून मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले फ्रंट लाइन स्वस्थ्य कर्मियों की बहाली को लेकर आंदोलन चल रहा है। आज स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनधिमंडल ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन 2200 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची सौंपी, जिन्हें अब सेवा से निकाल दिया गया है। इन कर्मियों ने कोविड की तीनों लहरों में राज्य सरकार के अस्पतालों में कोविड सेंटरों में व दून मैडिकल कालेज में अपनी सेवाएं दी थी। उन्होंने सभी कर्मियों के समायोजन के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष से सहयोग मांगा।
इस मौके पर धस्माना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी कोविड काल के फ्रंट लाइन वर्कर्स के समायोजन के लिए सरकार पर हर संभव दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि कल ही इस संदर्भ में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से बातचीत की थी। उनसे तत्काल सभी फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों को समायोजित करने की मांग की गई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
धस्माना ने कहा कि कल वह इस संबंध में दून मैडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से भी मुलाकात कर दून मेडिकल कालेज के कोविड काल के उन 612 स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में वार्ता करेंगे, जिन्होंने कोविड की तीनों लहरों में अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा की। धस्माना ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि अगर सरकार ने जल्दी समायोजन न किया तो कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत नौटियाल, श्रुति रावत व अभिषेक कैंतुरा शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।