Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

उत्तराखंड में कल से दो दिन बारिश का ओरेंज अलर्ट, फिर रंग होगा पीला, इन स्थानों पर होगी भारी बारिश

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। पर्वतीय इलाकों में सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। फिलहाल मौसम से इस तेवर से राहत मिलने वाली नहीं है।

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। पर्वतीय इलाकों में सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। फिलहाल मौसम से इस तेवर से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने कल पांच जुलाई और परसों छह जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भरी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में कुछ जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
आज के मौसम का हाल
आज यानि की सोमवार चार जुलाई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश होगी। पर्वतीय इलाकों में अनेक स्थानों पर और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। फिलहाल आज के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आगामी मौसम का हाल, यहां के लिए चेतावनी जारी
पांच जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पांच और छह जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन दो दिन बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सात और आठ जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है।
तापमान की स्थिति
देहरादून में चार जुलाई की दोपहर 12 बजे तक तामान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी दिनों में भी आठ जुलाई तक इसी तरह का तापमान रहेगा। इसमें हल्का उतार चढ़ाव रहेगा। इसके बाद नौ जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक तापमान में गिरावट की संभावना है। तब अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रह सकता है।