Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

महाराष्ट्र के नए सीएम शिंदे ने जीती दूसरी लड़ाई, विश्वासमत में मिले 164 वोट, दो विधायक शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार दूसरी लड़ाई जीत की। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के आदेश अनुसार शिंदे को फ्लोर टेस्ट से गुजरे।

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार दूसरी लड़ाई जीत की। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के आदेश अनुसार शिंदे को फ्लोर टेस्ट से गुजरे। इस दौरान उन्होंने जीत हासिल की। उनके पक्ष में कुल 164 वोट पड़े। ऐसे में ये सिद्ध हो गया कि नई सरकार विधायकों के समर्थन से बनी है। बता दें कि कल हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में टीम के उम्मीदवार की जीत के बाद फ्लोर टेस्ट का रास्ता कुछ हद तक शिंदे के लिए आसान हो गया था। एक दिन पहले एकनाथ शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए थे।
दो विधायक शिंदे गुट में शामिल
बता दें कि फ्लोर टेट्स से पहले भी उद्धव खेमे को झटका लगा। पार्टी के दो विधायक श्यामसुंदर शिंदे और संजय बांगर विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हो गए। कल से अब तक शिवसेना के 2 विधायक पाला बदल चुके हैं। कल देर रात विधायक संजय बांगर ताज प्रेसिडेंसी होटल पहुंचे थे। वहीं वह एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए।
ठाकरे खेमा गया सुप्रीम कोर्ट
उद्धव ठाकरे खेमे ने भरत गोगावाले को शिवसेना के सचेतक के रूप में मान्यता देने के विधानसभा स्पीकर के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने तत्काल सुनवाई के लिए एससी के समक्ष उल्लेख किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मुख्य मामले के साथ 11 जुलाई को उद्धव ठाकरे खेमे की याचिका पर सुनवाई करेगा। उद्धव खेमे की ओर से शिंघवी ने कहा कि व्हिप को मान्यता देने के लिए स्पीकर के पास कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। यह इस अदालत के समक्ष कार्यवाही की यथास्थिति को बदल रहा है। स्पीकर ने कल आधी रात को व्हिप चुना, जो नियमों के खिलाफ है।