Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

उत्तराखंड में तीन माह से पांच जिलों के स्कूलों में किताब नहीं बांटना दुर्भाग्यपूर्णः जोत सिंह बिष्ट

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने बीते तीन महीनों से सरकारी विद्यालयों में छात्रों को किताबें ना मिलने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने बीते तीन महीनों से सरकारी विद्यालयों में छात्रों को किताबें ना मिलने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर मां बाप का सपना अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना होता है। सभी मां बाप का यही सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा लेकर अपना जीवन बेहतर और सफल हो। उत्तराखंड सरकार बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही है।
एक बयान में उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से जुलाई तक 3 महीने हो चुके हैं। कक्षा आठ से कक्षा बारहवीं तक जो निशुल्क किताबें छात्रों को मुहैया कराई जाती हैं, वह अभी तक 5 जिलों में शिक्षा विभाग ने बांटी ही नहीं। रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, हरिद्वार ,टिहरी और चम्पावत जिलों में यह किताबें नहीं बांटी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के भविष्य के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। राज्य सरकार की कोताही तब भी देखी गई जब पिछले 2 सालों में नेटवर्क ना होने से कई बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रहे।अब किताबे ना मिलने से बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पांच जुलाई से विद्यालय खुल रहे हैं और किताबें ना होने से बच्चे खाली हाथ स्कूल जाएंगे तो आखिर वह बच्चे क्या पढ़ाई करेंगे तो सरकार लगातार बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।