उत्तरकाशी में मिट्टी लेने गईं पांच महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत, चार घायल
उत्तरकाशी जिले की मौरी तहसील के अंतर्गत फिताड़ी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इन सभी को मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला ने दम तोड़ दिया।
उत्तरकाशी जिले की मौरी तहसील के अंतर्गत फिताड़ी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इन सभी को मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला ने दम तोड़ दिया। अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि महिलाएं घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गांव के निकट ही जंगल के समीप गई थीं। इस दौरान मिट्टी की ढांग उनके ऊपर गिर गई। ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने सभी महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला। इनमें सुरी (30 वर्ष) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33 वर्ष) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35 वर्ष) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26 वर्ष) पत्नी रामलाल, राजेंद्री (45 वर्ष) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया। इस बीच रास्ते में एक घायल महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



