पंजाब की मान सरकार ने 424 वीआइपी लोगों की सुरक्षा हटाई
पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 424 वीआइपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। ऐसे वीआइपी में कई सेवानिवृत अधिकारी और और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।
पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 424 वीआइपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। ऐसे वीआइपी में कई सेवानिवृत अधिकारी और और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षा वापस लेने से पहले पंजाब की सरकार ने इस मसले पर एक रिव्यू बैठक की थी। इसमें विचार विमर्श किया गया था कि क्या 424 लोगों को सुरक्षा की जरूरत है।इस बैठक के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा में कटौती के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना मुश्किल जा रहा है।
इससे पहले अप्रैल में, पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा पिछले महीने वापस ले ली गई है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






