Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भाजपा करती है विकासवाद राजनीति, भाजपा को 95 प्रतिशत वोट देकर इतिहास बनाएगा चंपावत: धामी

चंपावत के ढकना बडोला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को कुमाऊँनी भाषा में संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि चंपावत के लोग भाजपा के पक्ष में 95 प्रतिशत से अधिक वोट डालकर इतिहास दर्ज करेंगे।

चंपावत के ढकना बडोला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को कुमाऊँनी भाषा में संबोधित करते हुए चंपावत के सभी प्रमुख आराध्य देविदेवताओं मां बाराही गोलू देवता, माँ पूर्णागिरि, हिंगला देवी, बाबा गोरखनाथ, बालेश्वर महादेव , भूमिया देवता को नमन किया। कहा कि मैं चंपावत की पावन धरा पर इसलिए आया हूँ कि वह चंपावत की मूलभूत सुविधाओं के अवस्यकताओं को पूरा कर विकास की दृष्टि से चंपावत की कायाकल्प कर सकूँ। चंपावत वासियों की सेवा कर सकूँ।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों से मिल कर आप सभी की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतर सकूं। मुख्यमंत्री ने कहा की चंपावत वासियों के उत्साह और जोश को देख कर स्पष्ट है कि चंपावत में ऐतिहासिक जीत मिलने वाली है । जिसका उत्तराखण्ड के इतिहास नाम दर्ज होगा इसका अवसर चंपावत की जनता मिला है।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी देख रहे हैं कि देश में उत्तराखंड के प्रति किस तरह की भावना जागृत हुई। देश आज उत्तराखंड को आशाभरी नजरों से देख रहा है। उत्तराखंड की जनता को बीजेपी से काफी आशा है, यह आशा हमारे दायित्वों को और बढ़ा देती है। हम चंपावत  के लोगों के साथ मिलकर हर चुनौती को परास्त करना है और विजय संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।
जनसभा में जिस प्रकार उत्साह दिख रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं आप लोगों का प्रेम उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि चंपावत के लोग भाजपा के पक्ष में 95 प्रतिशत से अधिक वोट डालकर इतिहास दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विचार में भविष्य में चंपावत में उच्च शिक्षा को सुगम बनाने के लिए कुमाऊं विश्व विध्यालय का कैम्पस खोला बनाया जाना चाहिए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।