Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

युवा कांग्रेस का- यंग इंडिया बोल, भाषण प्रतियोगिता सीजन 2 को उत्तराखंड में किया लांच

युवा कांग्रेस की ओर से देश भर में चलाए जा रहे यंग इंडिया  बोल भाषण प्रतियोगिता का सीजन 2 आज उत्तराखंड में लांच किया गया।

युवा कांग्रेस की ओर से देश भर में चलाए जा रहे यंग इंडिया  बोल भाषण प्रतियोगिता का सीजन 2 आज उत्तराखंड में लांच किया गया। देहरादून में कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुणोदय सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर युवाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “यंग इंडिया के बोल” भाषण प्रतियोगिता (सीजन 2) को 26 मार्च 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर युवा कांग्रेस लांच कर चुकी है। इस भाषण प्रतियोगिता को प्रदेश स्तर पर लांच करने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को प्रदेशों का प्रभार सौंपा गया है। जो प्रदेश मे जाकर यंग इंडिया के बोल को प्रदेश, जिले और जोन स्तर पर लांच करेंगे और इसका क्रियान्वयन करेंगे।
अरुणोदय सिंह परमार ने कहा आज आज देश विभिन्न संकटों का सामना कर रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, चौपट होते व्यापार जन-जन की समस्या का कारण बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ और सिर्फ मुद्दे से भटकाने का काम कर रही है। आज अगर इस देश को बचाना है। अगर संविधान को बचाना है। आइडिया ऑफ इंडिया को बचाना है तो आम परिवारों से आने वाले युवाओं को आगे आना होगा और उनको राजनीति में मंच देने का काम हम भारतीय युवा कांग्रेस करने  जा रहे हैं। पिछले वर्ष यंग इंडिया के बोल के माध्यम से कई युवाओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का मौका मिला था। ठीक उसी प्रकार हम यंग इंडिया के बोल सीजन 2 उत्तराखंड में आज लांच कर रहे हैं।
उत्तराखंड के युवाओं से यह आग्रह करता हूं कि अगर आप भी भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से प्रताड़ित हैं, अगर आपको भी आज देश के मौजूदा हाल देखकर गुस्सा आता है। तो आइए यंग इंडिया के बोल का फॉर्म भर कर इस भाषण प्रतियोगिता का हिस्सा बनिए और इस सरकार की पोल देशवासियों के समक्ष खोलिए। भारत को बचाने के संघर्ष का हिस्सा बनिये। इस प्रतियोगिता के लिए आप HTML फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप हमारे सोशल मीडिया हैंडल में लिंक पा सकते हैं।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन, युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा, प्रदेश महासचिव रोबिन त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस आरुषि सुंद्रियाल, प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता मनोज हुलारा, जिला सचिव अजय धीमान, जिला सचिव ललित धननगर, प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल, किरण प्रजापति आदि मौजूद थे ।
प्रतियोगिता का कार्यक्रम
प्रवेश की अंतिम तिथि – 31 मई।
विधानसभा/जिला प्रतियोगिता – 1 जून से 31 जुलाई तक।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता – 1 अगस्त से 20 सितंबर तक।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता/ग्रैंड फिनाले  30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2022

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।