Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने संभाला कार्यभार, शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रविवार को देहरादून में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रविवार को देहरादून में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह यहां से देहरादून के लिए रवाना हुए। डोईवाला और भानियावाला में भी उनका स्‍वागत किया गया। जहां से वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड को गठित हुए 22 साल हो चुके हैं, लेकिन हम शहीदों और आंदोलनकारियों की अवधारणा के अनुरूप उत्तराखंड बनाने में चूक गए।

करण माहरा ने कहा की उत्तराखंड की लड़ाई लड़ते वक्त आंदोलनकारियों ने एक सपना देखा था, पर्वतीय अंचल के लोगों के लिए पृथक राज्य की मांग के साथ ही सबकी जो अपेक्षाएं इस राज्य के लिए थी, वह अभी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में उनकी लड़ाई को उनके संघर्ष को आगे ले जाने का वक्त आ गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जल जंगल और जमीन राज्यवासियों के काम आ सके। इसी दिशा में प्रयास करने होंगे। माहरा ने कहा की इस राज्य को पाने के लिए हमारे कई सांथियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मातृशक्ति के अथक प्रयासों से और बलिदान से यह राज्य हमें प्राप्त हुआ है। इसलिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि इस राज्य की धरोहर को संभाल कर रखें। ऐसे में उन्होंने राज्य के शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि मैं शहीदों की और राज्य आंदोलनकारियों की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। जन सरोकारों को पुरजोर रूप से उठा सकूं यही प्रयास रहेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।