Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही राहत और बचाव का कार्य में जुट गए हैं।

एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही राहत और बचाव का कार्य में जुट गए हैं। यह हादसा रविवार देर रात को हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह दुर्घटना गुजरात के भरूच जिले में हुई। गुजरात में अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब 3 बजे केमिकल फैक्ट्रीय में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। भरूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि छह पीड़ित एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें डिस्टिलेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस विस्फोट की वजह की जांच कर रही है। बीते साल अगस्त में भी भरूच के ही दाहेज इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।