Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

विचार पर चलने के कारण भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टीः पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हम एक विचार को लेकर चले और आगे बढ़ रहे हैं। इसीलिए अब हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हम एक विचार को लेकर चले और आगे बढ़ रहे हैं। इसीलिए अब हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। लगभग सभी विपक्षी पार्टियां परिवार पर चलने वाली पार्टी हैं। इसीलिए लगातार पिछड़ रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में सहारनपुर रोड स्थित एक धर्मशाला में पार्टी के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का आरंभ करते हुए कार्यकर्ताओं को रामनवमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे संस्थापकों में जहां डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राष्ट्र एक विधान एक प्रधान के लिए काश्मीर में सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक व्यवस्था का लाभ पहुंचाने का विचार दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध से पहले प्रत्येक युद्ध में जीतने के बाद भी हमारी सेना के शौर्य को टेबल पर कम किया जाता था। अटल जी के नेतृत्व में सेना ने कारगिल युद्ध धरातल पर भी जीता और कूटनीतिक युद्ध भी जीता।

मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखंड सरकार जनता से किए संकल्पों को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने माइक्रो डोनेशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में इसका महत्व है, साथ ही पार्टी को आगे बढ़ाने व चलाने के लिए भी यह आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माइक्रो डोनेशन का महत्व बताते हुए कहा कि पूर्व में जब हमें पार्टी चलाने के लिए फंड इकट्ठा करना था तो हमने 1 सप्ताह के अंदर 28 करोड़ रुपये एकत्रित कर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व से प्रशंसा प्राप्त की। उन्होंने पार्टी के निरंतर चलने वाले कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि विरोधी दल जब तक हमारे एक कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं। तब तक हमारा अगला कार्यक्रम आरंभ हो जाता है वह पीछा ही करते रह जाते हैं।
संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा है। यही कारण है कि आज हमारे 18 करोड़ सदस्य हैं और केंद्र के साथ-साथ हमारी 18 राज्यों में या तो अपनी सरकारें हैं या एनडीए की। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के चुनाव के तत्काल बाद हुए कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों से जोड़ने का आह्वान किया।

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम संगठन आधारित पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, प्रदेश भाजपा के विनय गोयल, विश्वास डॉवर, विनोद सुयाल, आदित्य चौहान, भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष आनंद सागर, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मंत्री इतवार सिंह रमोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, सोशल मीडिया के अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, सौरव कपूर, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत, विजय भट्ट, संदीप मुखर्जी, मंजू कोटनाला, पार्षद सतीश कश्यप, आलोक कुमार, राजपाल पयाल, राकेश पंडित, विनोद कुमार, महिपाल धीमान, विजेंद्र रावत, दर्शन लाल बिंजोला, आफताब आलम, सुशीला रावत, अनीता सिंह, अमिता सिंह, स्वाति डोभाल महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।