Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जेल में बंद आसाराम बापू फिर से आए चर्चा में, गोंडा आश्रम में कार से भीतर से मिला किशोरी का शव

बलात्कार के केस में नौ साल से राजस्थान की जोधपुर की जेल में बंद आसाराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूपी के गोंडा में आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में किशोरी का शव मिला है।

बलात्कार के केस में नौ साल से राजस्थान की जोधपुर की जेल में बंद आसाराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूपी के गोंडा में आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में किशोरी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवती चार दिन से लापता थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है।
गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में आसाराम का आश्रम है। आश्रम परिसर में खड़ी कार में एक युवती का शव मिला है। बताया जा रहा है कि किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी। इस मामले में परिवजनों ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करायाा था। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी।
एसपी ने बताया कि वह स्वयं डीएम के साथ पहुंचे। किशोरी की पहचान कराई गई। किशोरी उसी गांव की निकली। जो पांच अप्रैल की देर शाम गायब हुई थी। कार में पड़े किशोरी के शव में सड़न शुरू हो गई थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो सकेगी। हर बिंदुओं की जांच चल रही है।
शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।