Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा है तेवर, गर्मी से निकलने लगा दम, अभी राहत की उम्मीद कम, देश के इन राज्यों में लू के आसार

उत्तराखंड में मार्च माह बारिश के लिहाज से सूखा चला गया। छह जिलों में बारिश नहीं हुई, बाकी सात जिलों में भी कभी कभार बारिश के नाम पर छींटे पड़े। साथ ही तापमान में लगातार उछाल जारी है।

उत्तराखंड में मार्च माह बारिश के लिहाज से सूखा चला गया। छह जिलों में बारिश नहीं हुई, बाकी सात जिलों में भी कभी कभार बारिश के नाम पर छींटे पड़े। साथ ही तापमान में लगातार उछाल जारी है। देहरादून में 38 साल बाद यह पहला मौका है, जब मार्च बिना बारिश के गुजर गया। ऐसे में ज्यादातर जिलों में पारा भी सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रहा। जिससे मार्च मध्य से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। 12 साल बाद उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में पारा औसत से चार से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अब अप्रैल माह में भी गर्मी सता रही है। वहीं, देश भर की बात की जाए तो अभी राहत की उम्मीद कम है। कई राज्यों में लू चलने की संभावना है।
अप्रैल माह में यदि कुमाऊं के हल्द्वानी क्षेत्र की बात की जाए तो यहां औसतन अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहते हैं। वहीं, शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस समय अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक बना हुआ है।
मौसम की बेरुखी से प्रदेश के सभी जिले बारिश को तरस रहे हैं। खासकर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा में अब तक मेघ नहीं बरसे हैं। इन सभी जिलों में सामान्य बारिश 10 से लेकर 46 मिलीमीटर तक दर्ज की जाती है। मौसम विशेषज्ञ इसे पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रवाह के कमजोर पड़ने को मान रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। अगले कुछ दिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के साथ ही तापमान में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल सामान्य से तापमान कुछ अधिक बना हुआ है। सात अप्रैल तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।
देशभर का मौसम
यदि देशभर के मौसम की बात की जाए तो इस साल मार्च में तापमान ने 121 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1901 के बाद पहली बार मार्च में देश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 से 8 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।