Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी ने की अमिताभ बच्चन से भेंट, बिग बी बोले-उत्तराखंड में शूटिंग में आ रहा मजा

उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म “गुड बॉय” की शूटिंग के लिए 25 मार्च को उत्तराखंड पहुंचे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह आवास के लिए नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल चले गए थे। इसके बाद 27 मार्च से वह ऋषिकेश और देहरादून में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 4 अप्रेल तक उत्तराखंड में होगी। इस फिल्म में उत्तराखंड के कही जूनियर कलाकार भी भाग ले रहे हैं।
मुलाकात के दौरान चौहान ने कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। फिल्म शूटिंग से पर्यटन का साथ साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने उत्तराखण्ड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।