लकड़ी के गोदाम में भीषण आग से 11 लोगों की मौत, दो को बचाया
लकड़ी के गोदाम में आग लगने से 11 लोगों के मौत की सूचना है। दो लागों को बचा लिया गया है। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।
लकड़ी के गोदाम में आग लगने से 11 लोगों के मौत की सूचना है। दो लागों को बचा लिया गया है। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। घटना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद के बोयागुड़ा स्थित टिम्बर डिपो में हुआ। तकरीबन सुबह चार बजे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।वहीं इस घटना के बाद चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर ने खिड़की से कूद कर जान बचाई। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब हादसा हुआ उस वक्त डिपो में करीब 15 लोग मौजूद थे। स्थानीय सूचना पर दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गयी। दमकल कर्मियों ने बताया कि डिपो में लकड़ी होने के कारण आग तेजी से फैली थी। डिपो से आग कबाड़ गोदाम में फैल गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



