Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

25 मार्च को योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ, उत्तराखंड में सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद तीन राज्यों में सीएम के चेहरे तय हो चुके हैं, लेकिन अभी उत्तराखंड में सस्पेंस बरकरार है।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद तीन राज्यों में सीएम के चेहरे तय हो चुके हैं, लेकिन अभी उत्तराखंड में सस्पेंस बरकरार है। यूपी में योगी आदित्यनाथ अगले शुक्रवार यानी कि 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पार्टी ने राज्य के चुनावों में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को जारी किए गए थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई पार्टी 37 वर्षों में उत्तर प्रदेश में पहली बार लगातार दोबारा से सत्ता में आई है।
गोवा और मणिपुर में शपथ की जल्द तय होगी तिथि
गोवा और मणिपुर में मौजूदा मुख्यमंत्रियों को ही मौका दिया जा रहा है। गोवा में प्रमोद सावंत ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी ने उनकी अगुवाई में ही गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ा था। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को प्रदेश की कमान सौंपी गई थीं। बीजेपी आलाकमान ने प्रमोद सावंत के नाम को हरी झंडी दे चुका है। इसके अलावा मणिपुर में भी बीजेपी ने मौजूदा सीएम नोंगथोम्बम बीरेन सिंह को एक बार फिर से जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। उनके नाम पर भी बीजेपी आलाकमान ने मुहर लगा दी है। दोनों ही राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह की जल्द तिथि तय हो जाएगी।
उत्तराखंड से नहीं उठा पर्दा
उत्तराखंड में सबसे बड़ा सवाल उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लेकर है। बताया जा रहा है कि यह फैसला शीर्ष के दो-तीन नेताओं के बीच हो चुका है। सिर्फ इस फैसले पर विधायकों की औपचारिक मुहर लगनी है। तय किया है कि 20 मार्च को देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी विधायकों को अनिवार्य तौर पर पहुंचने के लिए संदेश भेजा गया है। इस बैठक में भाजपा आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे।
अटकलों का दौर जारी
वैसे अटकलों में पुष्कर सिंह‍ धामी का नाम सबसे आगे है। धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम शुरू से ही नए मुखिया की रेस में है। चुनाव नतीजों के बाद दिल्‍ली में धामी की सक्रियता अधिक देखी जा रही है। धामी का कमजोर पक्ष सिर्फ यही है कि उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया, लेकिन वह खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए और चुनाव हार गए। चुनाव परिणामों के बाद ही पुष्कर सिंह धामी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया गया था। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से भी मिले थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि जब पूर्व में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को हटाया गया था, तब उन्हें भी दिल्ली बुलाया गया था और उन्होंने भी सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
हालांकि मुख्यमंत्री बनाने की बात की जा रही है, तो विधायकों की ओर से बलूनी का नाम भी लिया जा रहा है। वहीं, चर्चा तो ये भी है कि बीजेपी पूर्व सीएम की बेटी रितु खंडूड़ी के नाम की घोषणा कर हर बार की तरह इस बार भी चौंका सकती है। वहीं, सतपाल महाराज, सांसदों में अजय भट्ट, डॉ. रमेश पोखियाल निशंक के नाम भी सीएम की दौड़ में लिए जा रहे हैं। बीजेपी आलाकमान चाहता है कि ऐसे चेहरे को सीएम बनाया जाए, जो आसानी से पूरे पांच साल तक बना रहे। ऐसे में अनुभवी व्यक्ति को ही तव्वजो दी जा सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।