Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

जनता के मत पर सवाल के बजाय आत्ममन्थन करे कांग्रेस: चौहान

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वोटरों की समझ पर ही सवाल खड़े कर सवा करोड़ प्रदेशवासियों का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हे सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस के मतदाताओं के निर्णय पर उंगली उठाने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस हार नहीं पचा पा रही है। तभी जनता पर ही मौके को खोने का अपमानजनक आरोप लगा रही है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वोटरों की समझ पर ही सवाल खड़े कर सवा करोड़ प्रदेशवासियों का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हे सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बेहतर होता उन्हें अपने प्रदेश सह प्रभारी से प्रेरणा लेकर अपनी कमी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा देते।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता का आशीर्वाद नहीं मिलने पर अपनी कमियाँ स्वीकार करने के बजाय उनके निर्णय पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि हकीकत यह है कि प्रदेश के बुद्धिमान मतदाताओं ने सुरक्षा, स्मृद्धि और विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अपने मत का सदुपयोग किया है। कांग्रेस की नीति व क्षमता पर लोगों को भरोशा नहीं था और इसी कारण कांग्रेस को लोगों ने विपक्ष में बिठाया। कांग्रेस को उन्हे मिले वोटों पर जनता का आभार जताने के बजाय उनके निर्णय को ही कठघरे में खड़ा कर रही है। यह कहीं से उचित नहीं है। कांग्रेस को जनता पर दोषारोपण के बजाय आत्म मंथन करना चाहिए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।