Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

राज्यपाल बेबी रानी मोर्या का स्वास्थ्य स्थिर, सभी परीक्षण पाए गए सामान्य

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वास्थ्य स्थिर है। उनके सभी परीक्षण सामान्य पाए गए हैं। राज्यपाल को गत दिवस कोरोना संक्रमण की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी थी। साथ ही कहा था कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वो अपना कोविड-19 का टेस्ट करा लें।
भर्ती होने के बाद उनका सीटी स्केन, ब्लड और अन्य सभी आवश्यक परीक्षण किए गए। राज्यपाल के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए मंगलवार को संस्थान के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है और वह रूम एयर पर सामान्य स्थिति में हैं। उनकी ब्लड और सीटी स्केन की रिपोर्ट भी सामान्य है। उन्होंने बताया कि एम्स के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमिततौर से मॉनिटरिंग कर रही है। इस टीम में कार्डियोलॉजी, पल्मोनरी, जनरल मेडिसिन सहित अन्य विभागों के चिकित्सक शामिल हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।