Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान पूर्वोत्तर यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार सुबह पोलैंड के रेजजो से दिल्ली पहुंचा।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान पूर्वोत्तर यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार सुबह पोलैंड के रेजजो से दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया की उड़ान गुरुवार को रात करीब 11.30 बजे (आईएसटी) रेजजो से रवाना हुई थी और शुक्रवार को सुबह 5.45 बजे दिल्ली में उतरीछ। यूक्रेन के सूमी से निकाले गए 600 भारतीयों छात्रों को वापस लाने के लिए भारत ने अपनी तीन फ्लाइट्स पोलैंड भेजी हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक और उड़ान के दिल्ली में जल्द पहुंच रही है।
जानकारी के अनुसार, पहली उड़ान पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के लिये है। तो वहीं दूसरी फ्लाइट चौथे और पांचवे वर्ष के छात्रों के लिये है। तीसरी उड़ान में पांचवें और छठे वर्ष के छात्रों के साथ उन लोगों को शामिल किया गया है, जिनके पास पालतू जानवर हैं या अन्य लोग हैं। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को निकालने कि चुनैतीपूर्ण कोशिश कर रही है। सूमी से 600 छात्रों को निकालने का अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ था।