Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

Video: प्रेक्टिस में धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं धोनी, वजन बढ़ा, लेकिन स्किल्स में नहीं है कमी

26 मार्च से शुरू हो रहे आइपीएल 2022 सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारी जोरशोर से कर दी है। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई को कोलकाता के साथ खेलना है। ये मैच वानखेड़े में खेला जाएगा।

26 मार्च से शुरू हो रहे आइपीएल 2022 सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारी जोरशोर से कर दी है। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई को कोलकाता के साथ खेलना है। ये मैच वानखेड़े में खेला जाएगा। आयोजन की तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने मैदान पर प्रैक्टिस करने लगी हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी साल भर मैदान से इतना दूर रहने के बावजूद ऐसे खेल रहे हैं जैसे अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हों। आईपीएल के इस नए सीजन के लिए प्रैक्टिस कर रहे धोनी ने एक 360 डिग्री शॉट खेलते देख फैंस बेहद खुश हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे सफल टीमों में से एक है। वह आईपीएल 2022 का खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है> चेन्नई की टीम पूरे इंडिया में जहां भी जाती है दर्शकों से उनको खूब प्यार मिलता है। चेन्नई की टीम इन दिनों सूरत में प्रैक्टिस कर रही है। धोनी के साथ मैदान पर दीपक चाहर, रॉबिन उथप्पा भी अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता करते हुए नजर आए। नेट्स में धोनी हालांकि थोड़े से बढ़े हुए वजन में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके स्किल्स में अभी भी कोई कमी नजर नहीं आ रही है। वह धुआंधार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं।