Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को धमकी देने का आरोपी पत्रकार आया सामने, किया पलटवार

साक्षात्कार नहीं देने पर पत्रकार की ओर से 'धमकी' देने का आरोप लगाने वाले अनुभवी भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने बीसीसीआइ (BCCI) की जांच कर रही समिति को सारी जानकारी का खुलासा कर दिया है।

साक्षात्कार नहीं देने पर पत्रकार की ओर से ‘धमकी’ देने का आरोप लगाने वाले अनुभवी भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने बीसीसीआइ (BCCI) की जांच कर रही समिति को सारी जानकारी का खुलासा कर दिया है। तीन सदस्यीय समिति ने इस पत्रकार के खिलाफ आरोपों की जांच के लिये शनिवार को साहा से मुलाकात की। इसके बाद धमकी देने वाला पत्रकार खुद सामने आया और वीडियो शेयर कर अपनी बात मुद्दे को लेकर की है।
37 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी रिद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद साहा ने कुछ पत्रकारों के साथ बात करके अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा उन्होंने राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को लेकर भी कमेंट किए थे, जिसके बाद एक पत्रकार ने साहा को इंटरव्यू ने देने के कारण धमकी दी थी, जिसका स्क्रीनशॉट्स साहा ने शेयर किया था। साहा ने पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं किया था। अब पत्रकार खुद ही पलटवार किया है।
दरअसल वह पत्रकार कोई और नहीं, बल्कि बोरिया मजूमदार हैं। मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और अपनी बातें रखी है। पत्रकार ने बीसीसीआइ से अपील की है कि इस मुद्दे पर उनका भी पक्ष जाना जाए और निष्पक्ष भाव से इसकी जांच हो। अपने 9 मिनट लंबे वीडियो में मजूमदार ने दावा किया कि साहा ने उनके साथ हुई चैट के व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट को छेड़छाड़ किया है।

मजूमदार ने यह भी कहा कि वह साहा के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकेने वाले हैं। बता दें कि साहा ने बीसीसीआइ समिति के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद पत्रकारों से कहा कि मुझे जो कुछ पता था, मैंने वो सब समिति को बता दिया है। मैंने उनके साथ सारी जानकारी साझा कर दी है। मैं आपको अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। बीसीसीआई ने मुझे बैठक के बारे में बाहर बताने को मना किया है, क्योंकि वे ही आपके सभी सवालों के जवाब देंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।