Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की ढांग में दबी तीन महिलाएं, एक शव बरामद, दो की तलाश, दो ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मिट्टी की ढांग गिरने से तीन महिलाएं दब गईं। इस दौरान दो अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचाई। मौके पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। इस दौरान एक महिला का शव बरामद किया गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।

हादसा रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के सीमावर्ती चिर‍बटिया क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि पांच महिलाएं यहां मिट्टी लेने गई थी। वे एक टीले पर बनी गुफा में मिटटी की खोदाई कर रही थी। तभी भारी मात्रा में मिटटी ढह गई। इसमें तीन महिलाओं के दबने की सूचना पर आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे से माला देवी (52 वर्ष) पत्नी रतन सिंह निवासी चिरबटिया लुठियाग का शब बरामद किया।
बताया जा रहा है कि अभी दो महिलाएं आशा देवी (40 वर्ष) पत्नी दिनेश सिंह और सौंणा देवी (48 वर्ष) पत्नी पूरण सिंह लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। गांव में हादसे के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक, दो अन्य महिलाएं भी इनके साथ थी। भूस्खलन होने के दौरान उन्होंने किसी तरह दौड़कर जान बचाई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।