Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

पुलिस ने पिकअप वाहन में चोरी की देवदार की लकड़ी के साथ दो को किया गिरफ्तार

देहरादून जिले में विकासनगर पुलिस ने चकराता क्षेत्र से चोरी कर लायी जा रही लाखों की कीमत की देवदार लकड़ी से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग चकराता के जंगलों से देवदार की लकड़ी लेकर विकासनगर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई और सहारनपुर रोड हरबर्टपुर में पुलिस ने वाहन को रोककर उसमें सवार दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वाहन में देवदार की लकड़ी के 20 नग रखे थे।
पिकअप में बैठे दो व्यक्ति राहुल चौहान पुत्र परम सिंह चौहानगांव इंद्रोली पोस्ट सुजोऊ तहसील चकराता व भैरू सिंह राणा पुत्र कमल सिंह राणा निवासी खारसी चकराता हाल निवास वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार हरबर्टपुर थे। पूछताछ करने पर वाहन चालक भैरू सिंह ने बताया कि वह पिकअप अपने दोस्त की मांग कर लाया था। चकराता जंगल से देवदार की लकड़ी काटकर वह अपने दोस्त राहुल के बेचने के लिए जा रहा था।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।