Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं शाहरुख खान, इस दिन सिमेमाघरों में रिलीज होगी पठान, देखें फिल्म का वीडियो

अभिनेता शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान के जरिये चार बाल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है। इसकी जानकारी स्यवं शाहरुख खान ने दी।

अभिनेता शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान के जरिये चार बाल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है। इसकी जानकारी स्यवं शाहरुख खान ने दी। बताया कि फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। शाहरुख खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की जानकारी साझा की। यह एक जासूस की जिंदगी पर आधारित एक्शन- थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

सिद्धार्थ आनंद ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण तथा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की ओर से साझा किए गए इस एक मिनट कुछ सेकंड के वीडियो में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं। एक मिनट से अधिक लंबा वीडियो क्लिप, एक पहाड़ी इलाके में किसी ऊंची जगह लहराते हुए तिरंगे के साथ शुरू होता है, जिसमें जॉन एक बाइक के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। शाहरुख ने ट्वीट किया है कि मुझे पता है कि देर हो चुकी है, लेकिन तारीख याद रखें। पठान का समय अब शुरू होता है। आपसे 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। शाहरुख खान द्वारा इस ऐलान के बाद उनके फैन्स के बीच खुशी का माहौल है। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-शेर आखिर शेर होता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।