Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले-वे मुझे आतंकवादी बताते हैं, मैं दुनियां का सबसे भला आतंकवादी, जो अस्पताल बनाता है

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन पर लग रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन पर लग रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍य कुमार विश्‍वास की ओर से केजरीवाल पर हाल में लगाए गए संगीन आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। इस मामले को लेकर केजरीवाल ने अपनी बात रखी है। उन्‍होंने कहा, ‘वे मुझे आतंकवादी बताते हैं, मैं दुनिया का सबसे भला आतंकी हूं, जो अस्पताल बनाता है।
सारे विरोधियों ने मिलाया हाथ
पीएम की ओर से उन पर साधे गए निशाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘सब इकट्ठे हो गए हैं। मोदी, राहुल, प्रियंका। यह कह रहे हैं केजरीवाल पिछले 10 साल से देश के दो टुकड़े करने का प्लान बना रहे है, जिनमे से एक का प्रधानमंत्री बन जाएगा। ये तो कॉमेडी है। 3 साल से कांग्रेस की सरकार और 7 साल से मोदी की सरकार क्या कर रही थी। ये हास्यास्पद है। मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा। जो स्कूल बनवाता है, अस्पताल बनवाता है। 100 साल पहले भगत सिंह को आतंकवादी बोला गया था। मैं भगत सिंह का चेला हूं। आज मुझे आतंकवादी बोला जा रहा है। मुझे पता चला है कि चंन्नी साहब से कहकर चिट्ठी लिखवाई गयी है और एक अफसर ने बताया कि मेरे खिलाफ NIA में FIR होने वाली है।
जैसे ये एकत्र हुए, तीन करोड़ पंजाबी भी इकट्ठे हो जाओ
दिल्‍ली के सीएम ने कहा, ‘सारी पार्टियां पिछले कुछ दिनों से एक ही भाषा बोल रहे हैं। हमको गाली देते हैं। ऐसा लगता है ये concall या वीडियो कांफ्रेंस करते हैं। हमारा क्या कसूर है? हम शिक्षा, स्वस्थ्य, बिजली, रोजगार की बात कर रहे हैं। जैसे दिल्ली में वैसे ही पंजाब में करेंगे। ये लोग नहीं चाहते कि ऐसा हो। ये सब मेरे, भगवंत और AAP के ख़िलाफ़ खड़े हो गए। जब ये इकट्ठे हो गए ऐसे ही आप तीन करोड़ पंजाबी इकट्ठे हो जाओ। आप नेता ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अखिरी दिन है। यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।
70 साल से सभी पार्टियों ने पंजाब को लूटा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 साल से सभी पार्टियों ने पंजाब को लूटा है, बच्चों को बेरोजगार किया। 4 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। इन सबको अब बदलने का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि नई पार्टी AAP से डरकर सभी पार्टियां इकट्ठी हो गईं हैं। पिछले कुछ दिनों से मोदी जी, राहुल गांधी कैप्टन चन्नी, सुखबीर बादल सब इकट्ठे हो गए हैं। ये भगवंत मान को सीएम बनने से रोकना चाहते हैं। एक दूसरे के खिलाफ नहीं बोलते सिर्फ हमें गालियां देते हैं।
गौरतलब है कि कवि एवं साहित्यकार कुमार विश्वास ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने का आरोप लगाया था। बीजेपी की ओर से शेयर की गई वीडियो में कुमार विश्वास को एक पुरानी चर्चा को याद करते हुए सुना जा सकता है। इसमें वह कह रहे हैं, “एक दिन, उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) मुझसे कहा कि वह या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम बनेंगे)। वह किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं।