Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में बीजेपी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर किया सियासी हमला

उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं काग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के स्वयं को उत्तराखंड का चौकीदार बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि वो ऐसे चौकीदार है जो टीवी कैमरों में राज्य को लूटने का लाइसेन्स देते हुए कैद हुए थे।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं काग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के स्वयं को उत्तराखंड का चौकीदार बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि वो ऐसे चौकीदार है जो टीवी कैमरों में राज्य को लूटने का लाइसेन्स देते हुए कैद हुए थे। ये वही चौकीदार हैं जिनके निजी चौकीदार यानि पीएस शराब माफियाओं से कमीशन तय करते नज़र आए थे। ये वही चौकीदार हैं, जिनकी आँखों के सामने राष्ट्रीय राजमार्गों निर्माण में लगने वाली जनता के खून पसीने की कमाई लूट कर इनके साथी चौकीदारों ने अपने अपने बैंक खातों में जमा करवा लिए। ये ऐसी चौकीदार हैं, जिन्होने पत्थर से सोना बनाने के लिए खनन माफियाओं से माँ गंगा का सीना छलनी करने के लिए उसे नहर घोषित करने का आदेश दिया था।
उन्होने तंज़ कसते हुए कहा कि जिस तरह कोई भी स्वयं को नौकरी पर नहीं रख सकता है। ठीक उसी तरह कोई जनता की मर्ज़ी के बिना चौकीदार भी नहीं बन सकता है। पीएम मोदी को सवा सौ करोड़ जनता ने चौकीदार चुना है। आप को जब उत्तराखंड की जनता ने चुना था तब आपने देवभूमि को लुटवाने का काम किया। उन्होने आरोप लगाया कि हरीश रावत का नौकरी को लेकर सीआर दागदार हो गया है। लिहाजा चौकीदार नियुक्ति का सवाल ही नहीं बनता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।