बीजेपी ने मैदान में उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, पीएम मोदी अल्मोड़ा और अमित शाह बदरीनाथ विधानसभा में करेंगे प्रचार
अब आज यानी शुक्रवार 11 फरवरी को वह अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अपने कई स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम चरण में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस कड़ी में एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा की। अब आज यानी शुक्रवार 11 फरवरी को वह अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अपने कई स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बदरीनाथ विधानसभा में जनसभा के साथ ही जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क भी करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अल्मोड़ा के सिमकेनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उनका शनिवार को रुद्रपुर में भी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह बदरीनाथ में सभा और हल्द्वानी में जनसंपर्क के बाद शाम को सहसपुर में सभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का घनसाली, कर्णप्रयाग व नरेंद्रनगर में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नैनीताल, यमुनोत्री व चकराता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा किच्छा व देहरादून कैंट में सभाओं को संबोधित करेंगे। सरमा शाम को देहरादून में पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






