Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

Video: सलमान खान का नया गाना सोशल मीडिया में आउट, खुद गाया और किया कंपोज, फैंस से पूछा-सुनो और बताओ

अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। अब वह अपने गाने को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं। उनका नया गाना डांस विद मी (Dance With Me) आउट हो गया है।

अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। अब वह अपने गाने को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं। उनका नया गाना डांस विद मी (Dance With Me) आउट हो गया है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। सलमान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि डांस विद मी सॉन्ग आउट हो गया है। सुनो देखो और बताओ कैसा लगा। इसके साथ ही उन्होंने गाने का लिंक भी अपनी पोस्ट में शेयर किया है।

इस गाने की खासियत ये है कि इसे खुद सलमान खाना ने गाया है। इसे कंपोज भी उन्होंने ही किया है। गाने की शुरुआत कुछ इस तरह से होती है-मम्मी, कम डांस विद मी…मामा कम डांस विद मी। कुछ ही देर में गाने को लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं। वीडियो में सलमान खान के परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। लोग इस गाने को जमकर रीट्वीट कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि-लव यू भाई। थैंक यू गाने के लिए। इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा कि-आपका गाना है। मस्त ही होगा। एक और यूजर ने लिखा है-भाई का जवाब नहीं। कुछ भी बना देते हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे हैं।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।