Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देखें वीडियोः कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़, छात्राएं दबीं, सड़क पर बिखरे जूते, पूर्व मेयर ने दिया बेतुका बयान

उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई छात्राएं दब गईं। बच्चियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखर गए। उधर, जब कांग्रेस जब कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने बेतुका बयान दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई छात्राएं दब गईं। बच्चियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखर गए। उधर, जब कांग्रेस जब कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने बेतुका बयान दिया। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। साथ ही कहा कि वैष्णो देवी में जब भगदड़ मच सकती है, तो यहां क्यों नहीं।
सुप्रिया ऐरन ने कहा, जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है। फिर ये तो बच्चियां हैं, ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से इसके लिए माफी मांगती हूं। ये साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी दल राज्य की जनता को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं पर अपने कार्यक्रम फोकस किए हैं। उन्होंने- मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं, का नारा दिया। साथ ही कांग्रेस नए मतदाताओं को लुभाने के लिए छात्राओं की मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही है।
वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन केस देशभर में लगातार बढ़ते जा रहे है। जो कि एक चिंता विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते सभी दलों के नेता कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कह रहे है। खुद नेता चुनाव जीतने के लिए जनता की जान जोखिम में डाल रहे है। चुनावी सभा में लोगों की भीड़ इकट्ठा करवा रहे है। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली से कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां कांग्रेस पार्टी अपना नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को बढ़ावा देने के चक्कर में लड़कियों की जान खतरे में डाल दी है। बरेली में कांग्रेस ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौरान भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं कई लड़कियां दबकर घायल भी हो गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।