Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

बाहरी राज्यों से देहरादून आने वालों के लिए नियम हुए सख्त, बगैर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के नहीं हो सकेगी दून में एंट्री

अब देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पहल करते हुए कोरोना निगेटिव जांच के बिना बाहरी राज्यों के व्यक्ति जिले में प्रवेश नहीं करने देने के आदेश जारी किए। यह आदेश जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की संस्तुति मिलने के बाद जारी किए।

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरों के बीच देहरादून जिला प्रशासन और सख्त हो गया है। हालांकि उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू है, जो कि औचित्यहीन है। कारण ये है कि दिन में चुनावी रैलियां हो रही हैं और रात को नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रात को सर्दी में कौन घर से बाहर निकलेगा। साथ ही इससे नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे होटल व्यवसाइयों पर जरूर आर्थिक धक्का लगेगा। अब देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पहल करते हुए कोरोना निगेटिव जांच के बिना बाहरी राज्यों के व्यक्ति जिले में प्रवेश नहीं करने देने के आदेश जारी किए। यह आदेश जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की संस्तुति मिलने के बाद जारी किए।
मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जिलाधिकारी को भेजी गई संस्तुति में कहा गया है कि ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आरटी-पीसीआर जांच को बढ़ाना आवश्यक है। वर्तमान में जिले के विभिन्न चेकपोस्ट जैसे-आशारोड़ी, कुल्हान, रेलवे स्टेशन, आइएसबीटी व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। लिहाजा, जो व्यक्ति बाहरी राज्यों से आ रहे हैं, उनके लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने संस्तुति की कि निगेटिव रिपोर्ट अधिकतम 72 घंटे पूर्व की होनी चाहिए। जांच के रूप में आरटी-पीसीआर, ट्रूनैट, सीबीनैट व रैट की रिपोर्ट मान्य होगी। इस संस्तुति के बाद जिलाधिकारी ने भी तत्काल आदेश जारी कर इस नई संस्तुति को लागू कर दिया है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह चेकपोस्ट पर मुस्तैदी के साथ बाहरी राज्यों के व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट का परीक्षण करें।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के बीच देहरादून में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। आज प्रदेश में कोरोना के 38 नए संक्रमित मिले। इनमें देहरादून के 21 मामले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई, वह भी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज में हुई। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 222 एक्टिव केस हैं। इनमें देहरादून में 81 मरीजों का उपचार चल रहा है। दूसरे नंबर पर नैनीताल में 53 एक्टिव केस हैं। इस जिले में कल हल्द्वानी में पीएम मोदी की रैली है।